अमेठी में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न, SIR मुद्दे पर हुई गंभीर चर्चा
रिपोर्ट : मोहम्मद तौफीक | न्यूज़ टाइम नेशन, अमेठी
अमेठी। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय, गौरीगंज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने की। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक का प्रमुख मुद्दा SIR रहा, जिस पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विस्तृत एवं गंभीर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने SIR से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए और इसे लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाती रहेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।