जालौन: आरक्षी आलोक द्विवेदी का लंबी बीमारी के बाद निधन, पुलिस महक में शोक !

जालौन से दुखद खबर: आरक्षी आलोक द्विवेदी का लंबी बीमारी के बाद निधन

रिपोर्ट : अली जावेद | न्यूज़ टाइम नेशन, जालौन

जालौन। कोतवाली कोंच में तैनात आरक्षी 501, 2016 बैच के आलोक द्विवेदी पुत्र श्री रतन कुमार द्विवेदी का लंबी बीमारी के बाद आज रात्रि लगभग 2:30 बजे वेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। आलोक द्विवेदी अपने सरल स्वभाव और समर्पित सेवा के लिए जाने जाते थे।

पुलिस महक में शोक की लहर

निधन की सूचना मिलते ही जनपद के पुलिस महक में शोक का माहौल फैल गया। साथियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत आरक्षी की याद में श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

परिवार और पृष्ठभूमि

आरक्षी आलोक द्विवेदी बिबिया जलालपुर थाना, गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज के निवासी थे। उनके निधन से पुलिस विभाग और क्षेत्र में गहरा शोक छा गया है।

अंतिम संस्कार की जानकारी

अंतिम संस्कार की विस्तृत जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी। पुलिस महक ने उनके परिवार के साथ खड़े होने का संकल्प व्यक्त किया है।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment