सुल्तानपुर: सुल्तान खां उर्फ मद्दर ने ठंड में जरूरतमंदों के लिए शुरू की कंबल और रजाई वितरण मुहिम
रिपोर्ट : नफीस खान | न्यूज़ टाइम नेशन, सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। ग्राम सभा छतौना से जुड़े सुल्तान खां उर्फ मद्दर, जो आज़ाद समाज पार्टी से ज़िला पंचायत सदस्य प्रत्याशी (वार्ड नंबर 37) के रूप में दावेदारी कर रहे हैं, ठंड के इस मौसम में मानवता की मिसाल बने हैं। लगभग दो दशकों से राजनीति में सक्रिय सुल्तान खां ने क्षेत्र के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सराहनीय पहल की है।
बीते दो सप्ताह से वे स्वयं विभिन्न गांवों और बस्तियों में जाकर जरूरतमंदों की पहचान कर रहे हैं, ताकि राहत सही लोगों तक पहुंचे। उनका संकल्प है कि ठंड के मौसम में कोई भी असहाय व्यक्ति कंबल और रजाई से वंचित न रहे। इस राहत वितरण का उद्देश्य केवल सामग्री देना नहीं है, बल्कि मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देना भी है।
सुल्तान खां ने कहा कि जब समाज का कमजोर वर्ग सुरक्षित और सम्मानित महसूस करेगा, तभी समाज वास्तव में मजबूत बनेगा। उनकी इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह प्रयास न केवल जरूरतमंदों को राहत दे रहा है, बल्कि अन्य लोगों को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित कर रहा है।
ठंड के इस कठिन समय में उन्होंने जगह-जगह कैम्प लगा कर रजाई और कंबल वितरित किए। आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष भीम राजकुमार भी इस मौके पर उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना की।
सुल्तान खां उर्फ मद्दर की यह पहल ठंड में गरीबों को राहत देने के साथ-साथ मानवता की एक सशक्त मिसाल बन रही है।