हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या

हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। यहां पुलिस इस घटना को हिजाब विवाद से जोड़कर देख रखी है। हालांकि अभी कोई भी सीधे तौर पर कुछ कहने से बच रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव है।

घटना रविवार रात तकरीबन 9 बजे की है। जब 26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा के साथ यह घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार हर्षा ने फेसबुक पर हिजाब के खिलाफ पोस्ट डाली थी। उन्होंने भगवा शॉल का समर्थन किया था।

इलाके में घटना के बाद तनाव के मद्देनजर धारा 144 लगा दी गयी है। बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद तमाम लोग विरोध जताने के लिए अस्पताल पहुंचे।

Exit mobile version