Big Boss 14: फिनाले से पहले Big Boss के एक एपिसोड में दिखेंगे Rajkummar Rao

फिनाले से पहले Show में कुछ ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे। शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें राजकुमार राव  घर में एंट्री लेते नजर आएंगे। राजकुमार राव न सिर्फ घर में एंट्री लेगें, बल्कि अपने साथ कुछ ट्विस्ट भी लेकर आएंगे।

bbbb

खबरों की मानें तो वह घर में किसी को लेकर आएंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिनाले के दो दिन पहले घर में किसकी एंट्री होने वाली है।

प्रोमो में राजकुमार राव डांस करते घर में आएंगे और सबको बताएंगे कि एक बार फिर सीन पलटने वाला है। वह कहेंगे कि इस बार आप में से कोई घर से जुदा नहीं होगा, बल्कि जुड़ेगा। उनकी यह बात सुनकर सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं।

राजकुमार राव घर में अपनी आने वाली हॉरर फिल्म ‘रूही’ के प्रमोशन के लिए आएंगे। फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा हैं।

शुक्रवार के एपिसोड में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी घरवालों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। शो के नए प्रोमो में भारती सिंह, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के रिश्ते पर मजाक करती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं कि अभिनव शुक्ला के घर से बाहर जाने के बाद राहुल वैद्य संग रूबीना दिलैक का रिश्ता बदल गया है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया घरवालों से पूछेंगे कि उन्हें एक-दूसरे से क्या शिकायते हैं।

अली गोनी, निक्की तंबोली को कहेंगे कि आप राखी सावंत से लड़ाई के बाद उनके हमेशा यह क्यों कहती हैं कि उनका सामान लौटा दें। राखी सावंत भी निक्की तंबोली को खरी-खोटी सुनाती हैं। कुल मिलाकर बिग बॉस 14 की बची हुई जर्नी बहुत ही दिलचस्प और मनोरंजक होने वाली है।

Exit mobile version