भाजपा की ओर से प्रचार की कमान स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संभालेंगे। इसके अलावा यदि मोदी समय नहीं दे पाए तो कम से कम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित की सभा और रोड शो का तड़का लगाने की मांग की जा रही है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो मोदी, शाह और योगी की रैली और सभा के लिए सबसे अधिक मांग है। वहीं कांग्रेस की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभाएं होंगी।