UP ELECTION 2022 : लखनऊ में अभी तक 10 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

कलेक्ट्रेट परिसर में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु नामांकन प्रक्रिया चल रही है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश द्वारा बताया गया कि शनिवार को कुल 4 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।

उन्होंने बताया की विधानसभा 168 मलिहाबाद (अ0जा0) में 3, विधानसभा 169 बक्शी का तालाब में 11, विधानसभा 170 सरोजनीनगर में 9, विधानसभा 171 लखनऊ पश्चिम में 4, विधानसभा 172 लखनऊ उत्तर में 5, विधानसभा 173 लखनऊ पूर्व में 5, विधानसभा 174 लखनऊ मध्य में 3, विधान सभा 175 कैण्टोनमेंट में 5, विधान सभा 176 मोहनलालगंज (अ0जा0) में 2 नामांकन पत्रों का वितरण किया गया।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि शनिवार को लखनऊ की समस्त 9 विधानसभाओ मे दाखिल किये गये नामांकनो का विवरण निम्नवत है

1) विधानसभा 168 मलिहाबाद से भारतीय सुभाष सेना के प्रत्याशी श्री महेश प्रसाद द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।

2) विधानसभा 175 कैंटोनमेंट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी श्री दिलप्रीत सिंह द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।

3) विधानसभा 170 सरोजनीनगर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुद्र दमन सिंह द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।

4) विधानसभा 171 लखनऊ पश्चिम से निर्दलीय प्रत्याशी श्री राहुल गुप्ता द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।

आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ में दिनांक 27 जनवरी 2022 को 2 नामांकन, 28 जनवरी 2022 को 4 नामांकन और आज दिनांक 29 जनवरी 2022 को 4 नामांकन दाखिल किए गए।

Exit mobile version