अमेठी रायबरेली-फैजाबाद नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, हाईवे पर लंबा जाम!
अमेठी। मोहनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राजामऊ नहर पुल पर आज एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें रायबरेली-फैजाबाद नेशनल हाईवे पर आमने-सामने दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई।
हादसे में घायल हुए चालक!
हादसे में एक ट्रक चालक आंशिक रूप से घायल हुआ है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी तिलोई भेजा गया, जहां गंभीर घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पुलिस की तत्परता से जाम खुला!
सूचना पाकर मौके पर थाना मोहनगंज प्रभारी राकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी दिनेश मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने हाईवे पर फंसे वाहनों को निकालने का कार्य शुरू कराया और धीरे-धीरे यातायात बहाल किया।
हादसे के कारण पर प्रारंभिक जांच!
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और घना कोहरा बताया जा रहा है।
प्रशासन की निगरानी!
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने हाईवे पर निगरानी बढ़ा दी है और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
अपडेट जारी!
हादसे से जुड़ी हर नई और आधिकारिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें!