झांसी में 8 घंटे बिजली गुल, गर्मी में जनता का फूटा गुस्सा, कानपुर रोड पर किया प्रदर्शन
झांसी के गल्ला मंडी पावर हाउस क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 4 बजे से रात 1 बजे तक लगभग 8 घंटे की बिजली कटौती से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से पानी की समस्या बढ़ गई और घरों के इन्वर्टर भी बंद हो गए, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी हुई।
13 मई 2026
·
लेखक: न्यूज़ डेस्क
·
झांसी बिजली कटौती · 8 घंटे बिजली गुल · कानपुर रोड जाम · गल्ला मंडी पावर हाउस