खुशखबरी: इस OnePlus फोन को एक महीने के अंदर मिला दूसरा धांसू अपडेट

अगर आप भी वनप्लस का स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। ब्रांड ने एक महीने के अंदर अपने एक फोन के लिए दूसरा अपडेट जारी कर दिया है। हम बात कर रहे हैं OnePlus 10T, जिसे कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में भारत समेत अन्य वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया था। कंपनी ने लॉन्च के कुछ हफ्तों के भीतर स्मार्टफोन के लिए पहला सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया था। और अब, कंपनी ने OnePlus 10T के लिए एक और अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। OnePlus 10T के लिए लेटेस्ट अपडेट भारत में फर्मवेयर वर्जन CPH2413_11.A.06 के साथ जारी किया जा रहा है। जबकि, यूरोपीय यूजर सॉफ़्टवेयर वर्जन CPH2415_11.A.06 के साथ अपडेट प्राप्त कर रहे हैं।

Exit mobile version