तिरंगे के रंग में रंगा गया ‘जिन्ना टावर’, तिरंगा फहराने का हो रहा इंतजाम

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जिन्ना टावर के नाम को लेकर हुए विवाद केबाद अब उसे तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है। यह सभी इंतजाम तिरंगा फहराने के लिए किए गए हैं।

गुंटूर के पूर्व विधायक मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि इसको लेकर कई संगठनों ने अनुरोध किया था। इसके बाद जिन्ना टावर को तिरंगे के रंग में रंगने का फैसला लिया। यही नहीं, यहां तिरंगा फहराने के लिए एक पोल भी बनाया गया है। गुरुवार को यहां जिन्ना टावर पर तिरंगा फहराया जाएगा।

इस बीच जीएमसी मेयर कवति मनोहर नायडू के साथ सुरक्षा इंतजाम का भी जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में मुस्लिम दिग्गज नेताओं ने भी अंग्रेजों का डटकर सामना किया था। आजादी के बाद कुछ लोग देश छोड़कर पाकिस्तान चले गए। लेकिन जो लोग देश में हैं वह भारतीय बनकर रहना चाहते हैं और मातृभूमि से बेपनाह मोहब्बत करते हैं।

Exit mobile version