भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का इलाज के दौरान निधन, शोक की लहर !

सनी गोश्वामी | न्यूज़ टाइम नेशन, बरेली

बरेली न्यूज़ :

इलाज के दौरान भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर!

बरेली। फरीदपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिले समेत पूरे राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत!

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बरेली स्थित सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक चल रही थी। इसी दौरान भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बैठक स्थल पर मौजूद सहयोगियों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें तत्काल मेडीसिटी अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम!

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने विधायक का इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। विधायक के निजी प्रतिनिधि गौरव ने बताया कि डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, परंतु इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक!

विधायक के निधन की सूचना मिलते ही पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत विधायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

फरीदपुर क्षेत्र को अपूरणीय क्षति!

डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन को फरीदपुर क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। वे अपने सरल स्वभाव और जनसेवा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे।

श्रद्धांजलि संदेश!

पार्टी एवं क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

अपडेट जारी!

इस दुखद घटना से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment