भूकंप से कब्रिस्तान बना मोरक्को का तिख्त गांव, कंबल में लिपटे 69 शवों को दफना रहे ग्रामीण; कई कहानियां खत्म

9 सितंबर को आए जोरदार भूकंप से मोरक्को शहर ( Morocco Earthquak) के साथ-साथ गांव भी प्रभावित हुए। ग्रामीण स्थान तिख्त में अब कुछ भी नहीं बचा। हर जगह टूटे हुए घर और कंबल से ढके शव नजर आ रहे है। यहां पहले कम से कम 100 परिवारों का घर था। अब यहां लकड़ियों चिनाई के टुकड़ों के साथ-साथ टूटी हुई प्लेटों और जूते मलबे में तब्दील हो गए है।

25 वर्षीय उमर ऐत मबारेक जिसका कुछ ही हफ्तों में निकाह होने वाला था, वो अब अपनी मंगेतर के शव को दफनाते हुए देख रहा है। आंसुओं से भरी लाल आंखे बस यह कहती नजर आ रही है कि ‘सबकुछ खत्म हो गया।’
Exit mobile version