महिलाओं को इंसान नहीं मानते तालिबानी, भारत आई शरणार्थियों ने बताई दर्दनाक आपबीती

2021 8image 15 20 524890781afganwomen ll

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। महिलाओं को लेकर तालिबान काफी सख्त है और रोजाना नए फरमान जारी कर रहा है, जिसके चलते महिलाओं को देश छोड़कर भागना पड़ रहा है।

तालिबान के अत्याचार से बचने के लिए हजारों अन्य लोगों की तरह भाग कर आई शोधकर्ता और कार्यकर्ता हुमैरा रियाजी ने वहां के खौफनाक और सदमे वाले माहौल को बयां करते हुए कहा, ‘‘वे महिलाओं को इंसान नहीं समझते।’’ रियाजी और अफगान सांसद शिनकाई कारोखैल जैसी महिलाओं के लिए पिछले महीने देश पर इस्लामिक मिलिशिया का कब्जा किसी भयावह सपने की वापसी की तरह था।

रियाजी बताती हैं, ‘‘महिलाओं को मौत के घाट उतारा जाता था और पिटाई की जाती थी (जब तालिबान पिछली बार सत्ता में आया था)। उन्होंने सभी अधिकार छीन लिए थे। वर्ष 2000 से महिलाओं ने अपने पैरों पर खड़े होने के लिए कड़ी मेहनत की जिसे उन्होंने दोबारा खो दिया है।’’

कारोखैल ने बताया कि तालिबान उन महिला कार्यकर्ताओं और नेत्रियों के घर गया जो कई देशों द्वारा वीजा नहीं दिए जाने की वजह से अफगानिस्तान छोड़ नहीं सकी। उन्हें धमकाया गया और अब उनके पास विकल्प है कि या तो देश छोड़ दें या चुप रहे।

उन्होंने बताया, ‘‘बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और नेत्री अफगानिस्तान में फंसी हैं और निरंतर अपना ठिकाना बदल रही हैं क्योंकि तालिबान उनके घरों की तलाशी ले रहे हैं। तालिबान ने उनके सुरक्षाकर्मियों से हथियार ले लिए हैं। उनके कार भी तालिबान के कब्जे में हैं।

Exit mobile version