मुसाफिरखाना तहसील में एसडीएम को लेकर बवाल, वकील–लेखपाल आमने-सामने, पीएसी तैनात !

अमेठी के मुसाफिरखाना तहसील में एसडीएम को लेकर बवाल, वकील–लेखपाल आमने-सामने, पीएसी तैनात!

अमेठी जनपद की मुसाफिरखाना तहसील में सोमवार को उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए, जब एसडीएम अभिनव कनौजिया को लेकर चल रहा अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया!

विरोध प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप!

बीते कई दिनों से तहसील के अधिवक्ता एसडीएम अभिनव कनौजिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं!
अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम द्वारा लगातार उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है!
इसी को लेकर पिछले तीन दिनों से तहसील परिसर में नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया जा रहा था!

लेखपाल संघ उतरा समर्थन में!

सोमवार सुबह लेखपाल संघ एसडीएम के समर्थन में सामने आया!
इसके बाद तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और लेखपालों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई!
देखते ही देखते विवाद ने धक्का-मुक्की का रूप ले लिया, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ गई!

नारेबाजी से बढ़ा तनाव!

एक तरफ अधिवक्ताओं द्वारा “एसडीएम चोर है” के नारे लगाए गए!
वहीं दूसरी ओर लेखपालों ने “वकील नहीं दलाल है” के नारे लगाकर विरोध जताया!
दोनों पक्षों की नारेबाजी से तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया!

पुलिस ने संभाला मोर्चा!

स्थिति बिगड़ती देख मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची!
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह हालात पर काबू पाया!

पीएसी तैनात, सुरक्षा कड़ी!

तनाव की गंभीरता को देखते हुए तहसील परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पीएसी की भी तैनाती कर दी गई है!
तहसील क्षेत्र में लगातार पुलिस निगरानी बनाए हुए है!

बार अध्यक्ष से अभद्रता का आरोप!

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि एसडीएम द्वारा बार अध्यक्ष के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया है!
इसी मुद्दे को लेकर वकील काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं!

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी!

अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा है कि जब तक एसडीएम अभिनव कनौजिया का तबादला नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा!

तहसील परिसर में अब भी तनाव!

फिलहाल मुसाफिरखाना तहसील परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है!
प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है!

अपडेट जारी!

मामले से जुड़ी हर नई और आधिकारिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment