व्हाइट हाउस से हटाए गए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेजे गए किम जोंग के लव लैटर्स

व्हाइट हाउस के पुराने रिकॉर्ड हटाए जाने के दौरान कुछ प्रेम पत्र मिले हैं। यह प्रेम पत्र उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग उन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेजा था। इन सभी पत्रों को अब ट्रंप के पास भेज दिया गया।

यह जानकारी यूएस नेशनल आर्काइव ने दी है। सोमवार को व्हाइट हाउस से 15 बाक्स मिले जिनको अब हटा दिया गया है। इसमें उत्तर कोरिया के प्रमुख के द्वारा लिखे गए पत्र भी थे। यह पत्र उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लिखे थे। इन सभी पत्रों को पूर्व राष्ट्रपति के दक्षिणी फ्लोरिडा स्थित आवास पर भेज दिया गया है।

इन बॉक्स में सिर्फ ट्रंप से जुड़े दस्तावेज ही नहीं मिले। अन्य राष्ट्रपतियों से भी जुड़े दस्तावेज पाए गए हैं। इनमें कई स्मृति चिन्ह के अतिरिक्त पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के पत्राचार भी शामिल थे।

Exit mobile version