253 total views

World Diabetes Day 2022: डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक ये 5 फल, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

दुनियाभर में हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे के रूप में मनाया जाता है। वर्ल्ड डायबिटीज डे का उद्देश्य लोगों में डायबिटीज के प्रति जागरूकता फैलाने और उसके रोकथाम के महत्व पर जोर देना है। डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को किडनी रोग, दिल के दौरे, स्ट्रोक, अंधापन और निचले अंगों का खराब होने का खतरा बना रहता है। जिसे हेल्दी डाइट, नियमित व्यायाम और नियमित जांच करवाकर कंट्रोल किया जा सकता है।

World Diabetes Day 2022: Theme, Quotes, Wishes and Posters

व्यक्ति को सेहतमंद बनाए रखने में फलों का बहुत बड़ा योगदान रहता है। फलों में मौजूद फाइबर पाचन शक्ति को बढ़ाकर व्यक्ति को कई रोगों से भी दूर रखने में मदद करते हैं।  बावजूद इसके मधुमेह पीड़ित व्यक्ति को अपने लिए फलों का चुनाव करते समय कुछ विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं वो कौन से फल हैं, जिनका सेवन डायबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए।

World Diabetes Day 2022: Theme, Quotes, Wishes and Posters

तरबूज –
तरबूज न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है बल्कि शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। सेहत के लिए फायदेमंद होने के बावजूद डायबिटीज रोगियों को तरबूज के सेवन से बचना चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करता है। मधुमेह के रोगियों को तरबूज खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

World Diabetes Day 2022: Theme, Quotes, Wishes and Posters

अनानास –
अनानास यानी पाइनएप्पल में चीनी की मात्रा अधिक होती है। एक कप अनानास के जूस में करीब 16 ग्राम चीनी होती है। पाइनएप्पल का जरूरत से ज्यादा सेवन से खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए।

आम-
आम का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 100 ग्राम आम में करीब 14 ग्राम चीनी होती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसे नहीं खाना चाहिए। ये ब्लड शुगर बढ़ा सकता है।

केला-
डायबिटीज के मरीजों के लिए केला भी नुकसानदायक हो सकता है। इसमें शुगर और कार्ब्स दोनों की ही मात्रा अधिक होती है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज में केला का सेवन करने से बचें।

 254 total views

0Shares

खुर्शीद खान राजू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'जंग का युग नहीं', पुतिन को दी गई प्रधानमंत्री मोदी की सलाह को G20 communique में मिली जगह

Tue Nov 15 , 2022
 यूक्रेन व रूस के बीच संघर्ष के मद्देनजर बाली में हो रहे G20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को सलाह दी थी जिसे समिट (G20) के communique में जगह मिली है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘यह युग जंग का नहीं है।’ G20 के सदस्य देश के नेताओं […]

Breaking News

IPL LIVE UPDATE 2021

शहर में भेड़िये का हमला ! आधा दर्जन लोग घायल !

सुल्तानपुर में सरकारी गोदाम भी बेच डाला !