Breaking NewsHealth News

इन लोगों को अमरूद खाते वक्त बरतनी चाहिए सावधानी, वरना सेहत को होगा नुकसानसर्दी के मौसम में आने वाला अमरूद स्वादिष्ट होने के साथ कई पोषक तत्वों से भी भरा होता है। कम कैलोरी और फाइबर से भरपूर अमरूद, एक बेहतरीन स्नैक साबित होता है। अमरूद को कच्चा खाने के अलावा इसकी चटनी, जैम, कैंडी बनाई जा सकती है। अमरूद सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन फिर भी कुछ लोगों के लिए इसका सेवन भारी पड़ता है। पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद अमरूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी और पोटेशियम से भरपूर होता है। एक अमरूद में 112 कैलोरीज़ और 23 ग्राम कार्ब्स होते हैं। फाइबर और चीनी 9 ग्राम, वहीं स्टार्च बिल्कुल नहीं होता। शोध की मानें तो यह फल डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए अच्छा है। इसके अलावा अमरूद खाने के कई फायदे भी हैं, हालांकि, कुछ लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए।

सर्दी के मौसम में आने वाला अमरूद स्वादिष्ट होने के साथ कई पोषक तत्वों से भी भरा होता है। कम कैलोरी और फाइबर से भरपूर अमरूद, एक बेहतरीन स्नैक साबित होता है। अमरूद को कच्चा खाने के अलावा इसकी चटनी, जैम, कैंडी बनाई जा सकती है। अमरूद सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन फिर भी कुछ लोगों के लिए इसका सेवन भारी पड़ता है।

अमरूद खाने का सही समय क्या है? - Quora

पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद

अमरूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी और पोटेशियम से भरपूर होता है। एक अमरूद में 112 कैलोरीज़ और 23 ग्राम कार्ब्स होते हैं। फाइबर और चीनी 9 ग्राम, वहीं स्टार्च बिल्कुल नहीं होता। शोध की मानें तो यह फल डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए अच्छा है। इसके अलावा अमरूद खाने के कई फायदे भी हैं, हालांकि, कुछ लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए।

जो लोग अक्सर पेट फूलने की समस्या से जूझते हैं

अमरूद विटामिन-सी और फ्रुक्टोस से भरपूर होता है। शरीर में इन दोनों में से किसी की भी मात्रा बढ़ जाने से आपका पेट फूलने लगेगा। विटामिन-सी एक वॉटर सोल्यूबल विटामिन है, इसकी मात्रा बढ़ जाने पर हमारे शरीर के लिए इसे अवशोषित करना मुश्किल हो जाता है। कम से कम 40 फीसदी लोग फ्रुक्टोस कुअवशोषण से जूझते हैं, जिनमें प्राकृतिक चीनी को शरीर अवशोषित नहीं कर पाता, जिससे वह पेट में बैठ जाती है और ब्लोटिंग का कारण बनती है। साथ ही अगर आप अमरूद खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं, तो इससे भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button