झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार
झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और विदेशी करेंसी एक्सचेंज के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में 25 दिनों के भीतर 35 करोड़ रुपये से अधिक के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं। पुलिस ने 114 बैंक खातों, मोबाइल फोन और करोड़ों के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। फिलहाल गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है।
27 मई 2026
·
लेखक: न्यूज़ डेस्क
·
झांसी साइबर ठगी मामला · 35 करोड़ साइबर फ्रॉड · ऑनलाइन गेमिंग ठगी · झांसी पुलिस कार्रवाई