291 total views

Indira Marathon 2022: 37वीं इंदिरा मैराथन के पुरुष वर्ग में शेर सिंह व महिलाओं में ओलंपियन सुधा सिंह विजेता

Indira Marathon 2022 37वीं इंदिरा मैराथन को इस बार पुरुष व महिला वर्ग में नए चैंपियन मिले। शेर सिंह राणा इंदिरा मैराथन के पुरुष वर्ग के विजेता बने। उन्‍होंने 2 घंटा 20 मिनट और 11 सेकेंड में मैराथन पूरी की। वह जयपुर सेना के धावक हैं। महिला वर्ग की विजेता ओलंपियन सुधा सिंह के सिर ताज सजा। रायबरेली की सुधा सिंह ने पहली बार इंदिरा मैराथन में भाग लिया। सुधा सिंह ने 2 घंटा 51 मिनट और 44 सेकेंड में दौड़ पूरी की।

jagran

महिला व पुरुष वर्ग के उप विजेता : पुरुष वर्ग के उप विजेता महाराष्ट्र के विक्रम बंगारिया बने। प्रयागराज के अनिल कुमार सिंह तृतीय स्‍थान पर रहे। चौथा स्‍थान पर पीएम गोपी टी आए हैं। महिला वर्ग में अश्विनी यादव जाधव दूसरे नंबर पर व तीसरे नंबर पर ज्योति शंकर राव आईं। दोनों महाराष्‍ट्र की धावक हैं।

jagran

कुछ देर पहले कौन आगे था : महिला व पुरुष धावकों के लिए 37वीं इंदिरा मैराथन की कुल दूरी 42.195 किमी है। पुरुष धावकों में सबसे आगे जयपुर के शेर सिंह सबसे आगे हैं। अभी उन्‍हाेंने प्रयागराज के अनिल कुमार सिंह को पीछे किया। 4 किमी की दौड़ शेष बची है। तीसरे स्थान पर विक्रम बंगरिया दौड़ रहे हैं।

jagran

सुधा सिंह ने पहले से बनाई थी बढ़त : महिला धावकों में सबसे आगे ओलंपियन सुधा सिंह 28 किमी की दूरी तक सबसे आगे चल रही हैं। प्रयागराज की नीता पटेल और कविता पटेल दूसरे व तीसरे नंबर पर हैं। इसके पूर्व मेडिकल चौराहे तक भी ओलंपियन सुधा सिंह अन्‍य धावकों से आगे थीं। पुरुष वर्ग में मेडिकल चौराहे तक ओलंपियन गोपी सबसे आगे दौड़ रहे थे।

खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने इंदिरा मैराथन का शुभारंभ किया : इंदिरा मैराथन आज सुबह 6.33 बजे शुरू हो चुकी है। ऐतिहासिक आनंद भवन से खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मैराथन का शुभारंभ किया। इसके पूर्व खेल मंत्री व व खेल निदेशक आरपी सिंह ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया। 42.195 किमी की इंदिरा मैराथन महिला व पुरुष वर्ग की आयोजित की गई है।

इस बार 37वीं इंदिरा मैराथन : उल्‍लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्‍वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर आज 19 नवंबर को प्रयागराज में प्रतिवर्ष इंदिरा मैराथन का आयोजन किया जाता है। इस बार 37वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन का आयोजन हो रहा है।

 292 total views

0Shares

खुर्शीद खान राजू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

KGMU: कैंपस में काम कर पैसे भी कमा सकेंगे मेडिकल छात्र, केजीएमयू ने तैयार की नई योजना

Sun Nov 20 , 2022
केजीएमयू के छात्र अब पढ़ाई के साथ ही कैंपस में पार्ट टाइम जॉब कर पैसे भी कमा सकेंगे। इसके लिए केजीएमयू प्रशासन ने नई योजना तैयार की है। इसी सत्र से यह योजना लागू होने जा रही है। विद्यार्थियों को इसके लिए आवेदन करना होगा। केजीएमयू कुलपति ले. जनरल डॉ. […]

You May Like

Breaking News

IPL LIVE UPDATE 2021

शहर में भेड़िये का हमला ! आधा दर्जन लोग घायल !

सुल्तानपुर में सरकारी गोदाम भी बेच डाला !