183 total views

CM Yogi Adityanath in Aligarh : Yogi ने कहा, नए उत्तर प्रदेश में बहन बेटियां छेड़ने वाले को कर देते हैं बर्बाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को निर्धारित समय पर अलीगढ़ पहुंच गए। नुमाइश मैदान में आयोजित प्रबुद्धजन सभा में सीएम योगी ने कहा देश की आजादी में अलीगढ़ ने अहम भूमिका निभाई थी। अलीगढ़ के विकास के लिए निरंतर प्रयास हुए हैं। पूर्व मुख्यमंन्त्री बाबू जी काल में तालानगरी को आगे बढ़ने का काम किया। अब एक नया मंच दिया जा रहा है।

jagran

उत्‍तर प्रदेश दंगा मुक्‍त हुआ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को बड़ी नजीर बताया है। आर्थिक स्थिति में मजबूत हो रहे भारत के लिए पीएम की तारीफ की। साथ ही उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त बताया। कहा, अब कर्फ्यू नहीं लगता। दंगाई आजीविका के लिए ठेला लगा रहे हैं। यह नया प्रदेश है, जो हर व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन देता है। नए उत्तर प्रदेश में बहन बेटियों को छेड़ने वाले को बर्बाद कर देता है।

jagran

आर्थिक स्‍थिति में इंग्‍लैंड को पछाड़ा

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने स्वतंत्रता सैनानियों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद किया। कहा, अलीगढ़ प्रदेश का एक प्रमुख जिला और महानगर है। इसकी एक अलग पहचान है। देश की आजादी में अलीगढ़ ने अहम भूमिका निभाई। यहां के विकास के लिए निरंतर प्रयास हुए हैं। पूर्व मुख्यमंन्त्री बाबू जी के कार्यकाल में तालानगरी को आगे बढ़ने का काम किया गया। अब एक नया मंच दिया जा रहा है। पिछले आठ साल में देश को बदलते देखा है। आर्थिक स्थिति में इंग्लैंड को पछाड़ दिया है। जी 20 मे पीएम मोदी अध्यक्ष रहेंगे।

 184 total views

0Shares

खुर्शीद खान राजू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ayodhya: अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की चोरी हुई 25 लाख की ज्वैलरी बरामद, बोलीं- यूपी में बाबा का राज है

Fri Nov 25 , 2022
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के होटल से चोरी हुए आभूषणों को बरामद कर लिया गया है। प्रकरण संज्ञान में आने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने न सिर्फ आभूषण सहित चोरी हुई सभी वस्तुओं को बरामद किया बल्कि इस घटना में शामिल पिता-पुत्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया […]

You May Like

Breaking News

IPL LIVE UPDATE 2021

शहर में भेड़िये का हमला ! आधा दर्जन लोग घायल !

सुल्तानपुर में सरकारी गोदाम भी बेच डाला !