आगरा में फतेहपुर सीकरी से आगरा लड़की देखने अा रहे भाइयों को ट्रैक्टर-ट्राली ने एत्माद्दौला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को चपेट में ले लिया। ट्राली ओवरलोड होने के चलते पीछे आ गई। जिससे पीछे खड़े बाइक सवार युवक चपेट में आ गए। दुर्घटना में लड़की देखने के लिए आए युवक की मृत्यु हो गई। उसका भाई गंभीर घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वह मौके पर पहुंच गए।दुर्घटना के चलते हाईवे पर जाम कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने शव को हटवा कर यातायात सुचारू कराया।
222 total views