By Election In UP: मैनपुरी-रामपुर व खतौली में कल होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना, सपा-भाजपा की टक्‍कर

By Election In UP मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर व खतौली व‍िधानसभा सीट पर कल सुबह सात बजे से मतदान शुरु होगा। आठ द‍िसंबर को चुनाव पर‍िणाम आएंगे। तीनों सीटों पर पोल‍िंग पार्ट‍ियां मतदान केन्‍द्रों के ल‍िए रवाना कर दी गई हैं।

मैनपुरी सीट पर ड‍िंंपल और रघुराज के बीच कांटे की टक्‍कर

मुलायम स‍िंंह यादव के न‍िधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा और भाजपा की टक्‍कर है। इस सीट पर मुलायम सिंह यादव की बहू ड‍िंंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य के बीच मुकाबला होगा।

मैनपुरी लोकसभा सीट से ये प्रत्‍याशी हैं मैदान में

  • रघुराज सिंह शाक्य – भाजपा – कमल का फूल
  • डिंपल यादव – सपा – साइकिल
  • प्रमोद कुमार यादव – भारतीय कृषक दल
  • गन्ना किसान भूपेंद्र यादव
  • राष्ट्रीय शोषित पार्टी- कांच का गिलास
  • सुषमा देवी- निर्दलीय- बल्ला (बैट)
  • सुरेश चंद- निर्दलीय- आइसक्रीम

    मैनपुरी लोकसभा सीट में यह विधानसभा क्षेत्र हैं शामिल

    • मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र
    • भोगांव विधानसभा क्षेत्र
    • किशनी विधानसभा क्षेत्र
    • करहल विधानसभा क्षेत्र
    • जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र

    मैनपुरी में मतदान केन्‍द्र और मतदेय स्‍थल

    • मतदान केंद्र – 1608
    • मतदेय स्थल – 2239

    मैनपुरी लोकसभा सीट पर इतने मतदाता

    • 940372 – पुरुष मतदाता
    • 802644 – महिला मतदाता
    • 77 – अन्य मतदाता
    • 1746895 – कुल मतदाता

    रामपुर में आजम खां की प्रत‍िष्‍ठा दांव पर

    रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान पांच दिसंबर को होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टी रवाना कर दी गई हैं। रविवार सुबह मंडी समिति में मतदान कर्मियों को बुलाया गया था। इसके बाद यहां से 454 पोलिंग पार्टी रवाना कर दी गईं। विधानसभा क्षेत्र में 18 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। इन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा छह जोनल मजिस्ट्रेट और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं, जो मतदान के दौरान अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।

 343 total views

0Shares

खुर्शीद खान राजू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोरखपुर में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, अर्थव्यवस्था में ब्रिटेन को पछाड़ना भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण

Sun Dec 4 , 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में अपना देश सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हुए वैश्विक स्तर पर नए-नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। 135 करोड़ की विशाल आबादी का अपना भारत देश पर दो सौ साल तक शासन करने वाले ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व की […]

Breaking News

IPL LIVE UPDATE 2021

शहर में भेड़िये का हमला ! आधा दर्जन लोग घायल !

सुल्तानपुर में सरकारी गोदाम भी बेच डाला !