विवेक अग्निहोत्री का केजरीवाल पर तंज, गुजरात चुनाव के बाद अब यूट्यूब पर दे दीजिए विजयी भाषण

द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों को बाद ट्वीट किया है। विवेक ने अरविंद केजरीवाल को टैग किया है। साथ ही फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर उनके कमेंट को याद दिलाते हुए बधाई दी है। साथ ही कहा है कि उन्हें अपना विक्ट्री स्पीच यूट्यूब पर डाल देना चाहिए। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने गुजरात चुनाव के पहले पार्टी की जीत को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे। उन्होंने वहां अपनी पार्टी के जीतने वाले नेताओं के नाम पर्ची पर लिखकर दिए थे। अब ये पर्ची और केजरीवाल का पुराना इंटरव्यू वायरल है। विवेक ने इसे ही रीट्वीट करके केजरीवाल पर निशाना साधा है।

विवेक अग्निहोत्री का केजरीवाल पर तंज | Vivek Agnihotri's taunt on Kejriwal.

विवेक ने साधा केजरीवाल पर निशाना

विवेक अग्निहोत्री ने एक वीडियो क्लिप ट्वीट करके लिखा है, धुआंधार जीत पर अरविंद केजरीवाल। अब वक्त है कि आप अपनी जीत का स्पीच यूट्यूब पर फ्री रिलीज कर दें। यह झूठी नहीं ‘सच्ची कहानी’ है। बता दें कि गुजरात में जीतने को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कई दावे किए थे। उन्होंने पर्ची पर 3 नेताओं के नाम लिखकर दिए थे और कहा था कि ये जीतने वाले हैं। वे तीनों हार गए हैं।

क्या बोले थे अरविंद केजरीवाल

फिल्म द कश्मीर फाइल्स की रिलीज के बाद अरविंद केजरीवाल का एक बयान काफी चर्चा में रहा था। फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री किया गया था। केजरीवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि फिल्म निर्देशक करोड़ों कमा रहा है और भाजपा के नेता पोस्टर लगा रहे हैं। अगर सबको फिल्म दिखानी ही है तो डायरेक्टर से कहो कि यूट्यूब पर डाल दें। सब फ्री में देखेंगे। टैक्स फ्री करने की क्या जरूरत है।

 277 total views

0Shares

खुर्शीद खान राजू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैनपुरी उपचुनाव के बहाने एकजुट हुआ सपा परिवार, पर क्या अखिलेश के दोनों चाचा के बीच मिट पाईं दूरियां?

Fri Dec 9 , 2022
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा (Mainpuri Lok Sabha) सीट पर हुए उप चुनाव में राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बहू और समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिम्पल यादव )Dimple Yadav) ने भारी मतों से जीत हासिल की है। डिम्पल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के रघुराज सिंह […]

Breaking News

IPL LIVE UPDATE 2021

शहर में भेड़िये का हमला ! आधा दर्जन लोग घायल !

सुल्तानपुर में सरकारी गोदाम भी बेच डाला !