Sultanpur News

सुल्तानपुर के पति पत्नी ने दिल्ली को दी जिंदगी…..

एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली में आप सांसद और सुल्तानपुर के लाल संजय सिंह ने एक अनूठी पहल शुरु की है…संजय सिंह दिल्ली में एक ऑटो सर्विस शुरु की है… ये ऑटो कोरोना संक्रमित मरीजो की मदद करेंगे और साथ ही उन्हें अस्पताल पहुंचने में भी मदद करेंगे… इतना ही नहीं अगर आपको इन ऑटो का किराया पता चलेगा तो आप और भी ज्यादा चौक जाएंगे क्योंकि ये ऑटो सर्विस बिल्कुल मुफ्त है… और इस काम में संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह बराबर की शरीक हैं…
दरअसल राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर छाया हुआ है… इसी बीच ‘आप’ सांसद संजय सिंह लोगों की मदद के लिए आगे आए है… संजय सिंह ने कहा कि अगर किसी को हल्के-फुल्के कोरोना के लक्षण देखने को मिलते है तो आप मुफ्त में ऑटो सेवा ले सकते है… साथ ही संजय सिंह ने ऑटो चालक साथियों को इस काम के लिए सैल्यूट किया है…अगर आप दिल्ली में रहते हैं और ऑटो बुक करना चाहते हैं तो कार्यालय के नंबर 9818430043 पर या TYCIA संस्था के नंबर 011- 41236614 पर सम्पर्क कर सकते हैं… ये काम TYCIA संस्था की मदद से संचालित किया गया है…
इस वक्त दिल्ली भर में 10 ऑटो चलाए जा रहे है… इस ऑटो से मरीजों को आस-पास के अस्पतालों तक सही समय में पंहुचाने की सहायता मिलेगी…इतना ही नहीं ऑटो के रिस्पांस को देखते हुए इनकी गिनती बढ़ानी के बारे में विचार किया जा रहा है… आपको बता दे कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान सासंद संजय सिह और उनकी पत्नी अनीता सिंह फरिश्ता बनकर गरीब और जरुरतमंदों के काम आए थे…संजय सिंह ने अपने घर मे ही एक कम्युनिट किचन की शुरुआत की थी जिसे खुद उनकी पत्नी अनीत सिंह संभालती थी…लॉकडाउन के दौरान संजय सिंह और उनकी पत्नी अनीता सिंह ने जो कुछ भी गरीबों और जरुरतमंदों के लिए किया वो वाकई काबिले तारीफ है…

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button