मेरठ ब्रह्मपुरी: राशन एजेंसी पर दबंगई, महिला और परिवार पर हमला, एक की हालत गंभीर

मेरठ संवाददाता :- शाहिदीन मलिक

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की मास्टर कॉलोनी में राशन एजेंसी पर ठेकेदारों की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि राशन लेने आई महिला नेहा वर्मा और उनके परिवार के सदस्यों पर ठेकेदार अमन और दीपांशु अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। हमले में परिवार के कई लोग घायल हुए हैं, जबकि पूनम नामक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है।

Screenshot 2025 12 13 140058

पीड़ित परिवार के अनुसार, वार्ड-62 निवासी नेहा वर्मा राशन लेने के लिए प्रमोद नाम से पंजीकृत राशन एजेंसी पर पहुंची थीं। यह एजेंसी ठेके पर अमन और दीपांशु नामक युवकों द्वारा चलाई जा रही है। आरोप है कि नेहा ने चार घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद अपनी बारी आने पर राशन लेने की कोशिश की, लेकिन अमन और दीपांशु ने उन्हें बिना कारण बताए राशन देने से इनकार कर दिया। नेहा ने विरोध किया तो दीपांशु ने उनके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इस घटना की जानकारी नेहा ने अपने घर आकर परिवार को दी। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी अमन और दीपांशु अपने लगभग दर्जनभर साथियों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और घर में घुसकर नेहा, उनके पति सुनील, जेठ अनिल और जेठानी पूनम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

Screenshot 2025 12 13 140556

परिजन ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल पूनम को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है।

10 11 2023 dial 112 23577290

पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह राशन एजेंसी ठेके पर ली गई है और एजेंसी के ठेकेदार लगातार मनमानी करते हैं। कार्डधारकों पर जबरन चावल खरीदने का दबाव बनाया जाता है। इस बार भी नेहा वर्मा ने सिर्फ राशन लेने की कोशिश की, लेकिन इसके लिए उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी और हमला सहना पड़ा।

Screenshot 2025 12 13 140532

ब्राह्मपुरी थाने में पीड़ित परिवार ने अमन, दीपांशु और उनके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया है कि मामले में जल्द कार्यवाई की जाएगी और दोषियों को कानून के तहत सजा दिलाई जाएगी। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भी चिंता और आक्रोश बढ़ा दिया है। नागरिकों का कहना है कि राशन एजेंसियों पर इस तरह की मनमानी और ठेकेदारों का दबदबा बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही, लोग यह भी मांग कर रहे हैं कि ऐसे मामलों में पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्यवाई सुनिश्चित हो।

Screenshot 2025 12 13 140624

स्थानीय प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी। वहीं, राशन वितरण के नियमों का पालन कराने और ठेकेदारों की मनमानी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। इस घटना से एक बार फिर यह सवाल उठता है कि गरीब और आम नागरिकों के लिए राशन वितरण केंद्रों पर कैसे सुरक्षित और व्यवस्थित सेवा सुनिश्चित की जाए।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment