संपूर्ण समाधान दिवस में कंबल लेने पहुंचे संत को अधिकारियों ने कंबल व सम्मान देकर कुंभ के लिए किया रवाना!

जालौन के कोंच तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान SDM ज्योति सिंह ने मानवीय पहल करते हुए संत दयाराम दास को कंबल व सम्मान देकर कुंभ के लिए रवाना किया!

जालौन जनपद के कोंच तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक मानवीय और सराहनीय दृश्य देखने को मिला! सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कंबल लेने पहुंचे एक संत को अधिकारियों ने न सिर्फ कंबल दिया बल्कि सम्मानित कर कुंभ के लिए रवाना किया!

जानकारी के अनुसार कोंच तहसील क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी संत दयाराम दास को कुंभ मेले में जाना था और बढ़ती सर्दी को देखते हुए वह कंबल लेने संपूर्ण समाधान दिवस में SDM के समक्ष पहुंचे थे! इस दौरान SDM ज्योति सिंह ने मानवीय पहल करते हुए संत को अपने हाथों से कंबल उड़ाया, माला पहनाकर सम्मानित किया और कुंभ के लिए रवाना किया!

SDM ज्योति सिंह की इस संवेदनशील पहल से संत दयाराम दास भावुक नजर आए और उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त किया! संत ने कहा कि ऐसे अधिकारी समाज और जनता के लिए मिसाल होते हैं!

जालौन से न्यूज़ टाइम नेशन के लिए अली जावेद की रिपोर्ट!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment