जालौन कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो से डेढ़ लाख कीमत की 40 पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया, पुलिस ने वाहन और शराब जब्त कर कार्यवाई शुरू की!

जालौन। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है!
जालौन कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है!

पुलिस ने बंगरा रोड स्थित छैपुला प्लांट के पास चेकिंग के दौरान गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो कार को रोका!
तलाशी के दौरान वाहन से 40 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई, जिसमें कुल 2000 क्वार्टर शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है!
इस कार्यवाई में पुलिस ने मध्य प्रदेश के जिला भिंड के रहने वाले चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है!
पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन और अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाई शुरू कर दी है!
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा!

जालौन से न्यूज़ टाइम नेशन के लिए अली जावेद की रिपोर्ट!