बरेली में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों, धर्मांतरण, जनसंख्या कानून और घुसपैठ पर तीखा बयान दिया!
बरेली!
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बरेली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बांग्लादेश सहित कई देशों में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की!
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या, महिलाओं पर अत्याचार और धार्मिक उत्पीड़न की घटनाएं अत्यंत गंभीर और मानवाधिकारों पर सीधा हमला हैं!

डॉ. तोगड़िया ने कहा कि जिस प्रकार अमेरिका ने नाइजीरिया में ईसाई समुदाय पर हुए हमलों के बाद ठोस और प्रभावी कदम उठाए, उसी तरह भारत सरकार को भी वैश्विक मंचों पर हिंदुओं की सुरक्षा के लिए निर्णायक भूमिका निभानी चाहिए!
उन्होंने केंद्र सरकार से कूटनीतिक, राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय दबाव के माध्यम से हिंदुओं के अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की अपील की!
धर्मांतरण को बताया गंभीर सामाजिक चुनौती!
धर्मांतरण के मुद्दे पर डॉ. तोगड़िया ने कहा कि देश के कई हिस्सों में संगठित तरीके से हिंदुओं का ईसाई और मुस्लिम समुदाय में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है!
उन्होंने इसे समाज के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि हिंदू समाज को लोकतांत्रिक तरीके से एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए!


समान जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग!
जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर उन्होंने कहा कि देश में सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू होना चाहिए!
डॉ. तोगड़िया ने आरोप लगाया कि हिंदू समाज पर दो से अधिक संतान होने पर सरकारी सुविधाओं में कटौती जैसे नियम लागू होते हैं, जबकि अन्य समुदायों पर यह समान रूप से लागू नहीं किए जाते!
उन्होंने मांग की कि कानून लागू होने के एक वर्ष बाद तय सीमा से अधिक संतान होने पर सरकारी योजनाओं, सरकारी स्कूलों, नौकरियों और अन्य लाभों से वंचित किया जाए!

बांग्लादेशी घुसपैठ पर सख्त जांच की वकालत!
बांग्लादेशी घुसपैठ के सवाल पर उन्होंने कहा कि वर्ष 1991 की मतदाता सूची को आधार बनाकर व्यापक और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए!
उनके अनुसार, इससे अवैध घुसपैठ की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव है!
अंत में डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद हिंदुओं की सुरक्षा, अधिकारों और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए हर मंच पर अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी!
बरेली से न्यूज़ टाइम नेशन के लिए सनी गोस्वामी की रिपोर्ट!