कपसाड़ कांड में मुख्य आरोपी पारस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। लड़की के अपहरण और मां की हत्या के गंभीर आरोप में कोर्ट में पेश किया गया।
मेरठ।
कपसाड़ कांड का मुख्य आरोपी पारस को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पारस को गिरफ्तारी के बाद गंभीर धाराओं में सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया।


कोर्ट में जाते समय पारस ने अपना मुंह ढक रखा था और मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। यह मामला सरधना थाना क्षेत्र, कपसाड़ में हुई घटना से जुड़ा है, जिसमें एक लड़की का अपहरण और उसकी मां की हत्या शामिल थी।


जानकारी के अनुसार, लड़की और आरोपी पारस के बीच तीन साल से रिलेशनशिप थी। पारस के एडवोकेट बलराम सोम ने कहा कि पारस निर्दोष है और लड़की ने अपनी मर्जी से उसके साथ जाने का निर्णय लिया था। इस कांड में आरोपी पारस कल हरिद्वार से लाया गया था, जबकि लड़की को पहले ही बरामद कर लिया गया था।


पुलिस और न्यायालय की ओर से मामले की कड़ी निगरानी की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
मेरठ से न्यूज़ टाइम नेशन के लिए शाहिद मंसूरी की रिपोर्ट!