राजगढ़ में मेघवाल जांगड़ा समाज के हजारों कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर रैली कर अपनी 26 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रशासन ने एक महीने में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
राजगढ़।
मेघवाल जांगड़ा समाज के द्वारा हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब शहर में। मंगल भवन में आयोजित जनसभा के बाद जिला मुख्यालय तक समाज के लोगों ने विशाल रैली और आंदोलन किया।

समाज के लोग अपनी 26 विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर उतरे, और मुख्य मार्ग एवं खिलचीपुर नाके से “जय भीम” के नारों से गूंज उठे। उन्होंने लोगों पर हो रहे अत्याचार और अन्याय के विरोध में जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि को ज्ञापन महामहिम राजपाल महोदय के नाम सौंपा।

साथी संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को एक महीने का समय दिया। डिप्टी कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि एक महीने के भीतर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वरिष्ठ नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
राजगढ़ से न्यूज़ टाइम नेशन के लिए जावेद खान की रिपोर्ट!