मेरठ में समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार के समर्थन में प्रेस वार्ता कर 1 करोड़ रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी, आवास और निष्पक्ष जांच की मांग की, दोषियों पर सख्त कार्यवाई की अपील की!
मेरठ न्यूज़ टाइम नेशन संवाददाता शाहिद मंसूरी की रिपोर्ट!
समाजवादी पार्टी ने एक पीड़ित परिवार के समर्थन में प्रेस वार्ता आयोजित कर सरकार से कड़ी मांगें रखीं!
पार्टी नेताओं ने मांग की कि पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए और रहने के लिए आवास की व्यवस्था की जाए!
समाजवादी पार्टी नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की मांग की!

प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा और इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा!
प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे!
मुख्य रूप से कर्मवीर सिंह गुमी, विजयपाल कश्यप, मोनू कश्यप (मृतक का भाई), सलोनी कश्यप (मृतक की भाभी), प्रवीण कश्यप, डॉ. मोहसीन, नेत्रपाल कौल, गौरव गुर्जर, अजय अधाना, गौरव गिरी, तुलसीराम यादव, बॉबी सैन, फैज़ान अंसारी, फैजल खान, सुभाष यादव, अज्जु पंडित, अशोक कुशवाहा और खेमचंद जाटव उपस्थित रहे!
नेताओं ने स्पष्ट कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा!