जालौन के कोंच नगर पालिका क्षेत्र में सिंहवाहिनी मंदिर के पास दलित बस्ती में जमीन खाली कराने पहुंची पुलिस और नगर पालिका टीम, महिलाओं ने किया जमकर हंगामा और एसडीएम से शिकायत की!
जालौन न्यूज़ टाइम नेशन संवाददाता अली जावेद !
कोंच नगर पालिका क्षेत्र में सिंहवाहिनी मंदिर के पास गुरुवार सुबह 11:30 बजे पुलिस और नगर पालिका टीम दलित बस्ती में जमीन खाली कराने पहुंची!
इस दौरान महिलाओं ने जमकर विरोध और हंगामा किया!


स्थानीय लोगों का कहना है कि वे करीब 40 वर्षों से इस बस्ती में निवासरत हैं और यह जगह उन्हें नसबंदी के दौरान पट्टे के रूप में आवंटित की गई थी!
महिलाओं और बस्ती के निवासियों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मोनिका अमराव और पुलिस टीम की कार्रवाई का विरोध किया और हंगामा किया!
पीड़ितों ने एसडीएम ज्योति सिंह से शिकायत की है और नगर पालिका कर्मचारियों पर अभद्रता, गाली-गलौज तथा बुलडोजर से मकानों को हटाने का आरोप लगाया है! उन्होंने समस्या के समाधान और उचित कार्यवाही की मांग की है!
नगर पालिका का कहना है कि यह जमीन नगर पालिका की सरकारी भूमि है और अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!