अमेठी के थाना मुसाफिरखाना पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार 2 आरोपियों को 2 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई में पवन कुमार यादव और हरिश्चंद्र यादव शामिल हैं।
अमेठी संवाददाता – मोहम्मद तौफीक
अमेठी। थाना मुसाफिरखाना पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार पवन कुमार यादव निवासी पिलाई मजरा, निमडी, थाना इनायतनगर, जनपद अयोध्या और हरिश्चन्द्र यादव निवासी महुली, थाना बल्दीराय, जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले में आगे की जांच जारी है।
यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मादक पदार्थ नियंत्रण में सक्रियता को दर्शाती है।