रामपुर पुलिस कार्यालय में क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र कुमार सिंह ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
रामपुर संवाददाता – शाहबाज़ खान
रामपुर में क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से क्षेत्राधिकारी नगर को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लिया।


जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।