रामपुर में एसपी का थाना केमरी का औचक निरीक्षण, कानून व्यवस्था और साफ-सफाई का लिया जायजा !

रामपुर पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना केमरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर, मालखाना, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र व साइबर सेल की जांच की गई और पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

रामपुर संवाददाता – शाहबाज़ खान

रामपुर में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना केमरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में संधारित अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट सहित अन्य अभिलेखों की गहन जांच की गई तथा उनके रख-रखाव और प्रविष्टियों की स्थिति को परखा गया।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर स्थित कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर सेल की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना केमरी क्षेत्रांतर्गत मुख्य मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं बाजारों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त भी की गई। इस दौरान आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment