औरैया में हत्या का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम संबंध में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश !

औरैया के थाना बेला क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने सफल अनावरण किया। बेला पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद किए।

औरैया संवाददाता – कपिल पोरवाल

औरैया। थाना बेला क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। बेला पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस हत्याकांड में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में योगेन्द्र शाक्य उर्फ पप्पू एवं मृतक की पत्नी प्रिया शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में यह बात सामने आई है कि प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। 17 जनवरी की रात घर के भीतर ही गोली मारकर हत्या की गई थी, ताकि घटना को सामान्य मामला दिखाया जा सके। हालांकि पुलिस की सतर्कता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का सफल अनावरण कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment