रामपुर की वीर खालसा सेवा समिति में महिलाओं ने समाज सेवा के उद्देश्य से जॉइनिंग की, समिति पदाधिकारियों ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मान।
रामपुर संवाददाता – शाहबाज खान
रामपुर। वीर खालसा सेवा समिति, रामपुर में समाज सेवा के संकल्प को और सशक्त बनाते हुए बड़ी संख्या में महिलाओं ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर समिति से जुड़ने वाली महिलाओं ने कहा कि वीर खालसा सेवा समिति हमेशा समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद में अग्रणी रही है और वे भी समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा कार्यों में सहयोग करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वीर खालसा सेवा समिति दीन-दुखियों और जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा के उद्देश्य से कार्य कर रही है। महिलाओं के जुड़ने से समिति और अधिक मजबूत होगी तथा सेवा कार्यों में और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी महिलाएं व युवा समिति से जुड़ेंगे और लक्ष्य केवल जरूरतमंदों की सेवा और मदद करना रहेगा।
समिति के अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह ने कहा कि वीर खालसा सेवा समिति हमेशा जरूरतमंदों की सेवा में सबसे आगे रही है और आगे भी पूरी टीम निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करती रहेगी। जिस प्रकार महिलाएं आगे आकर समिति से जुड़ रही हैं, वह सराहनीय और बधाई के योग्य है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह, सचिव सरदार मनमीत सिंह, सरदार चरणजीत सिंह, रणजीत कौर जी, गुलशन अरोड़ा, सेवा सिंह, मनिंदर सिंह, वजीर सिंह, अमनदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति की ओर से सभी महिलाओं को औपचारिक रूप से जॉइनिंग कराई गई तथा उन्हें शॉल व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।