अमेठी में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा बाजपेई ने महिलाओं संग सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम !

अमेठी के रानीगंज में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा बाजपेई ने महिलाओं के समूह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।

अमेठी संवाददाता – मोहम्मद तौफीक

अमेठी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को अमेठी जनपद के रानीगंज क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा बाजपेई ने महिलाओं के समूह के साथ सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों को दिए गए प्रेरणादायी संदेशों को महिलाओं ने ध्यानपूर्वक सुना और सराहा।

इस अवसर पर डॉ. प्रज्ञा बाजपेई ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला मंच है, जिसमें प्रधानमंत्री देश की उपलब्धियों, जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और सामाजिक जागरूकता के संदेश को आगे बढ़ाने की बात कही।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment