अमेठी में गणतंत्र दिवस पर स्कूलों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बच्चों ने मोहा मन !

अमेठी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुकुल बाजार और जगदीशपुर ब्लॉक के स्कूलों में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

अमेठी संवाददाता – मोहम्मद तौफीक

अमेठी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद अमेठी के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में देशभक्ति और सांस्कृतिक उत्साह देखने को मिला। शुकुल बाजार ब्लॉक क्षेत्र स्थित आर.पी.पी.एस. स्कूल, पूरे भाले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और संविधान के मूल्यों की झलक साफ दिखाई दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

वहीं दूसरी ओर जगदीशपुर ब्लॉक क्षेत्र के वंदना शिक्षण संस्थान, पूरे चंदई निहालपुर में भी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। यहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और नृत्य ने पूरे वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान, संस्कार और सामाजिक एकता की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और संविधान की मर्यादा बनाए रखने का संकल्प लिया।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment