अमेठी: गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति के रंग में रंगा जनपद !

अमेठी जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुकुल बाजार ब्लॉक के आर.एस.पी. स्कूल पूरे भाले और जगदीशपुर ब्लॉक के वंदना शिक्षण संस्थान में बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

अमेठी संवाददाता – मोहम्मद तौफीक

अमेठी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद अमेठी के विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

शुकुल बाजार ब्लॉक क्षेत्र स्थित आर.एस.पी. स्कूल पूरे भाले में छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

वहीं दूसरी ओर जगदीशपुर ब्लॉक के वंदना शिक्षण संस्थान पूरे चंदई निहालपुर में भी गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों से पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment