अमेठी के इन्हौना थाना क्षेत्र के आजादपुर गांव में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर जेवरात व कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी।
अमेठी संवाददाता – मोहम्मद तौफीक
अमेठी। जनपद के इन्हौना थाना क्षेत्र अंतर्गत आजादपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। अज्ञात चोरों ने माता प्रसाद और रामेश्वर के घरों के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।


पीड़ितों के अनुसार, रात के समय अज्ञात चोर घरों में घुसे और कमरों के ताले तोड़कर अलमारियों में रखे जेवरात व जरूरी सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घरों के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पीड़ितों ने थाना इन्हौना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
गांव में एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।