सुलतानपुर: सदर तहसील में वोटरों का मेला, अभिलेख पूरे कराने को उमड़ी नागरिकों की भीड़ !

सुलतानपुर सदर तहसील में एसआईआर के तहत वोटरों का मेला लगा। नोटिस मिलने के बाद सैकड़ों नागरिक बीएलओ से मिले, महिलाओं की भी रही बड़ी भागीदारी।

ब्यूरो रिपोर्ट – सुलतानपुर

सुलतानपुर। सदर तहसील में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर वोटरों का मेला लगा हुआ है। अधूरे अभिलेखों को पूरा कराने और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए सैकड़ों नागरिक अपने पहचान पत्र लेकर तहसील पहुंच रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद लगातार बड़ी संख्या में लोग संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से मिलने के लिए सदर तहसील पहुंच रहे हैं, जिससे आज भी तहसील परिसर में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।

इस मेले में महिलाओं की भी सैकड़ों की संख्या में मौजूदगी रही। जानकार लोगों के साथ-साथ आम नागरिक भी तहसील पहुंचकर अपने आवश्यक दस्तावेज जमा कर रहे हैं और मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा संशोधन की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल हो रहे हैं।

वहीं, तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी ने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी बीएलओ को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और समयबद्ध तरीके से अभिलेखों का निस्तारण किया जा सके। प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment