सुलतानपुर: ई-रिक्शा मकान से टच होते ही बवाल, ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, जातिसूचक गालियों का आरोप !

सुलतानपुर के गोलाघाट में ई-रिक्शा मोड़ते समय मकान छूने पर ड्राइवर से मारपीट। पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर दी, जातिसूचक गालियों और मोबाइल छीने जाने का आरोप।

ब्यूरो रिपोर्ट – सुलतानपुर

सुलतानपुर। शहर में दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ई-रिक्शा बैक करते समय मकान से हल्का सा टच हो जाने पर मकान मालिक और उसके बेटे ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। घटना गोलाघाट स्थित जिलाधिकारी आवास के पीछे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक नीरज निवासी नवीपुर जब रिक्शा मोड़ रहा था, उसी दौरान रिक्शा मकान के कोने से छू गया। इस बात से मकान मालिक आगबबूला हो गया और उसने पहले थप्पड़ों से चालक की पिटाई शुरू की। आरोप है कि जब इतने से मन नहीं भरा तो उसके दबंग बेटे ने पैरों से लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।

मारपीट से जान बचाने के लिए चालक नीरज भागकर सामने वाले मकान में घुस गया, जहां उसकी जान बच सकी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे जातिसूचक गालियां दी गईं और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया

पीड़ित नीरज ने इस पूरे मामले को लेकर नगर कोतवाली में लिखित तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर शहर के कुछ संभ्रांत नागरिकों ने भी पीड़ित के पक्ष में आवाज उठाई और पुलिस से निष्पक्ष कार्यवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment