रामपुर: शहर विधायक आकाश सक्सेना ने गांधी समाधि स्थल से स्वदेशी संकल्प रैली का किया शुभारम्भ !

रामपुर में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने गांधी समाधि स्थल से स्वदेशी संकल्प रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। छात्रों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई गई।

रामपुर संवाददाता – शाहबाज़ खान

रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने गांधी समाधि स्थल से स्वदेशी संकल्प रैली को हरी झंडी दिखाकर विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रैली में सम्मिलित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि देश को आर्थिक रूप से सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को भी प्रोत्साहन मिलता है।

विधायक ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और इस संदेश को अपने परिवार एवं समाज तक भी पहुंचाएं। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वदेशी अपनाने की शपथ भी दिलाई गई।

स्वदेशी संकल्प रैली के माध्यम से आमजन को स्वदेशी के महत्व, आत्मनिर्भर भारत और स्थानीय उत्पादों के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment