रामपुर: दयावती मोदी अकादमी में मिडिल विंग का स्पोर्ट्स डे धूमधाम से संपन्न !

रामपुर स्थित दयावती मोदी अकादमी में मिडिल विंग का वार्षिक स्पोर्ट्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। दौड़ प्रतियोगिताओं, ड्रिल, योगा और कराटे प्रदर्शन ने सबका मन मोहा।

रामपुर संवाददाता – शाहबाज़ खान

रामपुर। दयावती मोदी अकादमी के मिडिल विंग का वार्षिक स्पोर्ट्स डे हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगे गुब्बारों के विमोचन से हुई, जिसने पूरे परिसर में उत्साह का संचार कर दिया।

विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की ड्रिल, संदेशे आते हैं, लहरा दो, फायर ड्रिल, योगा अभ्यास तथा कराटे प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, अनुशासन और फिटनेस का सशक्त संदेश दिया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. सुमन तोमर ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक मजबूती, नेतृत्व गुण और खेल भावना को भी विकसित करते हैं।

खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विभिन्न दौड़ स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
100 मीटर: प्रथम लीबा खान, द्वितीय सिमरनप्रीत कौर, तृतीय साबिया फिरदोस।
200 मीटर: प्रथम इशिका, द्वितीय आसिया खान, तृतीय दिव्यांशी बंसल।
100 मीटर हर्डल्स: प्रथम जोया बी, द्वितीय युसरा, तृतीय तैबा खान।
अन्य वर्गों में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिनमें अरहत वर्धन सिंह, गर्व चौहान, सुफियान खान, अदीबा खान, जरीन, रिफा बी, अरसलान अंसारी, अली, हाशिम खान, काव्या, आराध्या डालमिया, परिधि शर्मा, ओम, अरुलक्ष, वेदांत सिंह सहित अनेक विद्यार्थी विजयी रहे।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि आरडीए अधिकारी अमन साहू रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास का आधार बताया।

समापन अवसर पर विद्यालय के हेड मास्टर रोहित कुमार कुकरेती ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment