बहराइच: मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक !

बहराइच में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस कर्मियों ने बाजारों, कस्बों व धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

बहराइच संवाददाता – राजेश कुमार चौहान

बहराइच। “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों ने भ्रमण कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

अभियान के अंतर्गत शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा मिशन शक्ति के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया, ताकि वे किसी भी प्रकार की समस्या में बिना झिझक सहायता प्राप्त कर सकें।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वानिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आदि प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

इसके साथ ही पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पंपलेट के माध्यम से दी गई। महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एंबुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 सहित मोबाइल पैनिक बटन का डेमो भी दिया गया।

मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी आपात स्थिति में निर्भय होकर इन हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें और समाज में अन्य महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक करें।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment