राजगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी याया खान 36 घंटे में गिरफ्तार, देवास से पकड़ा गया !

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के तलेन नगर में नाबालिग युवती से दुष्कर्म के आरोपी याया खान को पुलिस ने 36 घंटे में देवास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ संवाददाता – अरविंद जायसवाल

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नगर तलेन में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी याया खान को 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को देवास जिले से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देश पर तलेन थाना प्रभारी द्वारा विशेष टीम गठित कर देवास रवाना की गई, जहां से आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने नाबालिग युवती को इलाज के बहाने रात में अपने साथ रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीरता से जांच कर रहा है और पीड़िता को हरसंभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

इस त्वरित कार्यवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है, वहीं आमजन में भी कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment