बदायूँ: थाना कादरचौक पुलिस ने वांछित अभियुक्त विकास को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा !

बदायूँ के थाना कादरचौक पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त विकास को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

बदायूँ संवाददाता – सन्तुलित पाठक

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 27 जनवरी 2026 को थाना कादरचौक पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 320/25, धारा 137(2)/87/64(2) बीएनएस एवं 5L/6 पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त विकास पुत्र कल्याण सिंह को गिरफ्तार किया। अभियुक्त का स्थायी पता प्रहलादपुरी थाना पटियाली जनपद कासगंज बताया गया है, जबकि उसका वर्तमान निवास ग्राम तुलसी नगला (ग्राम पंचायत तिहार खेड़ा) थाना परौर जनपद शाहजहांपुर है।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय बदायूँ के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्यवाई आगे भी जारी रहेगी।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment