जालौन: सवर्ण समाज ने UGC के नए नियमों के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन !

जालौन में सवर्ण समाज ने UGC के 2026 के नए नियमों का विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

जालौन संवाददाता – अली जावेद

जालौन। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियम 2026 के विरोध में जालौन के सवर्ण समाज ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए UGC को “काला कानून” बताया और नियमों को तुरंत वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन में करणी सेना भारत, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सहित समस्त सवर्ण समाज के लोग शामिल हुए। सभी संगठनों ने एकजुट होकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि UGC का नया नियम समाज में विभाजन और असमानता को बढ़ावा दे सकता है, इसलिए इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाई।

जिलाधिकारी कार्यालय ने प्रदर्शन की सूचना पर अधिकारियों को संयम बनाए रखने और जनता से संवाद करने के निर्देश दिए।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment